इंडियन प्रीमियर लीग के 14वां सीजन शुरू होने में अब कुछ वक्त और बाकी रह गया है। आने वाली 9 अप्रैल से आईपीएल 2021 के 14वें सीजन का आगाज होगा। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में 10 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगा। वहीं सीएसके टीम ने मार्च के दूसरे हफ्ते से आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए तैैयारियां करनी शुरू कर दी है।

ऐसे में 16 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने प्रैक्टिस मैच खेला है,जिसमें एमएस धोनी बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में देखने को मिले। जी हां इस प्रैक्टिस मैच में धोनी ने हाफसेंचुरी के साथ छह छक्के जड़े हैं।
Dhoni in Today’s practice CSK Match
Batted 13 Overs
Including 6 Sixes
And 60+ Runsking is back wait for ipl 🦁🤫#MSDhoni pic.twitter.com/0VDoU5X0r5
— Spandan MSDian (@spandan_MSdian) March 16, 2021
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके माही ने आईपीएल में खेलते रहने का मन बनया है। पिछले साल आईपीएल सीजन में धोनी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके थे आलम यह था कि धोनी की टीम प्लेऑफ तक में भी नहीं पहुंच सकी।

ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी जरूर चाहेंगे कि आईपीएल 2021 में वो टीम के लिए कुछ ऐसा करें जिसको हमेशा लोग याद रखें। वैसे धानी इंटरनेशनल क्रिकेट से बेशक दूरी बना चुके हों,लेकिन आज भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। आप धोनी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा बखूबी लगा सकते हैं। बता दें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सीएसके के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद पिछले आईपीएल सीजन में उनसे जब यह पूछा गया कि क्या यह उनका अंतिम आईपीएल मैच था तो इसके जवाब में धोनी का कहना था,बिल्कुल नहीं।

वैसे आईपीएल के 14वें सीजन में माही जरूर चाहेेंगे की वो खुद भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर अपनी टीम के साथ उतरें साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स इस टूर्नामेंट में आगे तक जा सके और आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम दर्ज करने में सफल रहे।


Download Android App
Download iOS App



