कीवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम ने श्रीलंकाई गेंदबाज थिसारा परेरा की जमकर धुनाई कर दी। इस ओवर में उन्होंने 5 छक्कों समेत कुल 34 रन बटोरे, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी। अब यह संयुक्त रूप से वनडे इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। नीशम आज वनडे इतिहास का नया रेकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए।
अगर उन्हें आज मात्र 13 गेंदों की अपनी पारी में एक गेंद और मिल गई होती, तो वह वनडे इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते थे। जिस लय में वह थे उससे इंकार नहीं किया जा सकता कि यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेता। अभी यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलयर्स के नाम है।
डिविलियर्स ने 16 बॉल में फिफ्टी जड़ी थी। वहीं जेम्स नीशम 13 गेंदों में 47 रन बना चुके थे और इससे पहले की वह वनडे क्रिकेट में दुनिया की सबसे तेज फिफ्टी पूरी करने की कोशिश करते कि कीवी टीम के कोटे के 50 ओवर पूरे हो चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



