PKL 23 : Patna Pirates के खिलाफ हारी हुई बाज़ी जीती Bengaluru Bulls

Summary :

PKL 23 के 62वें मैच में Bengaluru Bulls का सामना Patna Pirates से हुआ, इस बेहद रोमांचक मुकाबले में Bengaluru Bulls ने Patna Pirates को 35-33 से हराया। Patna Pirates मैच के आखिरी मिनट तक जीत की प्रबल दावेदार थी, लेकिन आखिरी मिनट में टीम के ऑल आउट होने से मुकाबले का परिणाम ही बदल गया। HIGHLIGHTS PKL 23 के 62वें मैच में Bengaluru Bulls ने Patna Pirates को 35-33 से हराया। Bengaluru Bulls 12 मैच के बाद 31 अंक लेकर सातवें पायदान पर पहुँच गया है। Patna Pirates की टीम 11 मैच में 29 अंक लेकर आठवें स्थान पर…

PKL 23 के 62वें मैच में Bengaluru Bulls का सामना Patna Pirates से हुआ, इस बेहद रोमांचक मुकाबले में Bengaluru Bulls ने Patna Pirates को 35-33 से हराया। Patna Pirates मैच के आखिरी मिनट तक जीत की प्रबल दावेदार थी, लेकिन आखिरी मिनट में टीम के ऑल आउट होने से मुकाबले का परिणाम ही बदल गया।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 के 62वें मैच में Bengaluru Bulls ने Patna Pirates को 35-33 से हराया।
  • Bengaluru Bulls 12 मैच के बाद 31 अंक लेकर सातवें पायदान पर पहुँच गया है।
  • Patna Pirates की टीम 11 मैच में 29 अंक लेकर आठवें स्थान पर खिसक गई है।

PKL 23 के इस मैच में डिफेन्स का जलवा रहा और बेंगलुरु बुल्स के सुरजीत सिंह 8 पॉइंट और रण सिंह 3 पॉइंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को हारा हुआ मैच जीता दिया। Patna Pirates के कप्तान नीरज कुमार ने भी हाई 5 लगाया लेकिन उनका जबरदस्त प्रदर्शन बेकार गया।
बेंगलुरु बुल्स की तरफ से डिफेन्स में सुरजीत सिंह ने हाई 5 लगाया, वहीं सचिन नरवाल ने बढ़िया ऑलराउंड प्रदर्शन करते कुल 9 पॉइंट पॉइंट लिए। Patna Pirates की तरफ से रेडिंग में आज किसी ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया और सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट मंजीत ने लिए। इस मुकाबले में एक भी सुपर-10 नहीं लगा।
इस जीत के बाद Bengaluru Bulls 12 मैच के बाद 31 अंक लेकर सातवें पायदान पर पहुँच गया है जबकि Patna Pirates की टीम 11 मैच में 29 अंक लेकर आठवें स्थान पर खिसक गई है।

​

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.