रविंद्र जडेजा लंबे वक्त के बाद एक बार फिर बल्लेबाजी और बॉलिंग करते आए नजर,वीडियो हुआ वायरल

Summary :

ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त चोटिल हुए टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा करीब 2 महीने के लंबे ब्रेक के बाद प्रैक्टिस वापस से शुरू कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त चोटिल हुए टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा करीब 2 महीने के लंबे ब्रेक के बाद प्रैक्टिस वापस से शुरू कर दी है। दरअसल जडेजा के अंगूठे में चोट लग गई थी,जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे। यही नहीं जडेजा टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा भी नहीं हैं। वहीं अब हो सकता है कि रविन्द्र जडेजा को सीधा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलता हुआ देखा जाए। ऐसे में आईपीएल में वापसी के लिए जडेजा ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। 
मालूम है आईपीएल 2021 का 14वां सीजन अगले महीने 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि इस मैच में जडेजा सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
बता दें आईपीएल 2021 की तैयारी रविंद्र जडेजा ने कैसे शुरू की है। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। 

करीब दो महीने बाद ऑल राउंडर पहली बार नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते नजर आए हैं। सर्जरी के बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में रिकवरी शुरू की है। वहीं कुछ हफ्ते फिटनेस पर काम कर लेने के बाद अब वह टे्रनिंग नेट्स पर लौटे हैं। 
वैसे बीसीसीआई ने अभी आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में रविंद्र जडेजा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में वापस होने की उम्मीद की जा सकती है,लेकिन आईपीएल 2021,वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले और आईसीसी टी 20 वल्र्ड कप इस इसी साल खेला जाना है। वहीं बीसीसीआई जडेजा को कुछ और रेस्ट देना चाहेगा।
आईपीएल में 116 मैचों में 133.94 की स्ट्राइक रेट से 1097 रन बना चुके जडेजा को चेन्नई ने साल 2012 में नीलामी में खरीदा था। तब से वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 
स्पिनर जडेजा चेन्नई के लिए 85 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने चार बार चार-चार विकेट येलो जर्सी में ही लिए हैं। वहीं बीते साल उन्होंने चेन्नई के लिए अर्द्धशतक बनाया था। वैसे अब देखना है कि वह इस साल अपनी फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

Desk Team