ऋषभ पंत पिछले कुछ समय भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो जभी टीम किसी बड़े मुकाबले में फंसी नज़र आती है तो सब ऋषभ से आस लगाए होते हैं कि वो टीम की नैया पार लगाएंगे और ऋषभ ने ऐसे कई बार किया भी। लेकिन पिछले साल दिसंबर में एक कार एक्सिंडेंट में वो चोटिल हो गए जिसके बाद वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे है और वो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। भारतीय टीम के फैंस अब यही चाहते हैं कि ऋषभ जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो और फिर से भारतीय जेर्सी में खेलते हुए नज़र आए।
.jpg)
जिसके लिए ऋषभ पंत भी जमकर मेहनत कर रहे है और दिन पर दिन उनकी कंडीशन बेहतर होती जा रही है। हाल ही में ऋषभ पंत ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते नज़र आ रहे है। बता दें कि ऋषभ पंत इस समय नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब की लिए गए हुए है। जहाँ भारतीय टीम के और भी खिलाड़ी मौजूद है जो अपनी फिटनेस और भारत के अगले दौरे के लिए तयारी में लगे हुए है। इसी बीच ऋषभ पंत की टीम के साथ खिलाड़ियों के साथ मुलाकात हुई जिसकी तस्वीर पंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि,”अपनी गैंग के साथ रीयूनियन हमेशा मजेदार होता है।”
.jpg)
बता दें कि’ इस तस्वीर में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल नज़र आ रहे है। केएल राहुल भी पिछले कुछ समय चोट के कारण काफी परेशान रहे है और वो भी एनसीए में अपना रिहैब कर रहे है। जबकि बाकी खिलाड़ी अगले महीने जुलाई में होने वाले वेस्ट इंडीज दौरे के लिए तैयारी में लगे हुए है। वहीँ ऋषभ की इस पोस्ट पर मोहम्मद सिराज ने कमेंट करते हुए कहा,” ऋषभ पंत मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ।”अब इस कमेंट से ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ऋषभ पंत तेइ से रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद करेंगे कि पंत जल्द भारतीय टीम में वापसी करें। वहीँ बता दें कि भारत टीम अगले महीने 12 जुलाई से वेस्ट इंडीज का दौरा शुरू करेगी, जहाँ उसे दो टेस्ट तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने है।


Download Android App
Download iOS App



