भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट भारत के 12 शहरों में खेला जाएगा और ये 12 शहर हैं, हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम। वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप की चैंपियन इंग्लैंड और रनरउप न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि मेजबान भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है।

इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 8 टीमें पहले सी ही क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि दो टीम इस समय चल ज़िम्बाबवे में चल रहे है क्वालीफ़ायर मुकाबलों के बाद तय होंगी। जो 8 टीमें सीधा क्वालीफाई की हैं वो हैं भारत, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और अफ़ग़ानिस्तान। इस बार वर्ल्ड कप में सभी टीमें एक दूसरे खिलाफ खेलेंगी। यानि प्रत्येक टीम को 9 मुकाबले मिलेंगे। इस फॉर्मेट को राउंड रॉबिन कहा जाता है। जिसमें सभी टीम एक दूसरे खिलाफ आमने सामने होती है। राउंड रॉबिन में जो चार टीमें टॉप पर होंगी यानी टॉप- 4 टीम अगले स्टेज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग स्टेज के मुकाबले 5 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले हैं और उसके बाद 15 और 16 नवंबर को सेमीफाइनलमुकाबला जबकि 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुंबई में जबकि दूसरा कोलकाता में खेला जाएगा और फाइनल अहमदाबाद में।

अगर भारतीय टीम के मुकाबलों की बात करें तो पहले मैच चेन्नई में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अफ़ग़ानिस्तान से, और इसके बाद सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से पुणे के मैदान में भिड़ेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड से धर्मशाला में खेलना है और यहाँ भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की हार का बदला लेने चाहेगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से खेलना है।

इसके बाद 2 नवंबर को मुंबई में जो टीम दूसरे नंबर पर क्वालीफाई करके आयेगी उसे खेलना और फिर 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से कोलकाता में खेलना है। भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला पहले नंबर पर क्वालीफाई करने वाली टीम से बेंगलुरु में खेलना है। इस तरह बाकी टीमों के मुकाबले मिलकर कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल भी शामिल है। यह टूर्नामेंट कुल 46 दिन तक चलने वाला है। तो हो जाइए तैयार क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों के लिए और हमे कमेंट करके जरूर बताएं कि इस बार कौन से टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



