शारजाह : चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था। दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में खेल रही 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इस साल का अपना पहला मैच खेल रही है।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
राजस्थान रॉयल्स: यशसवी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम कुरेन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट.
चेन्नई सुपर किंग्स: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरुण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत,महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय.
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबति रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनेर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, के एम आसिफ, मोनू कुमार, आर साइ किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा.


Download Android App
Download iOS App



