31 साल पहले आज ही के दिन ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ सचिन तेंदुलकर ने किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

Summary :

क्रिकेट जगत के गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 नवंबर 1989 में कदम रखा था। पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में सचिन ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की थी।

क्रिकेट जगत के गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 नवंबर 1989 में कदम रखा था। पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में सचिन ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की थी। हालांकि पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वकार यूनुस ने भी इसी दिन इस मैच से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 
वकार का भी सचिन के साथ हुआ डेब्यू
सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाजों में लिया जाता है। 15 नवंबर 1989 को सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके अपने कैरियर का आगाज किया था। टेस्ट कैरियर का अपना पहना मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची में सचिन ने खेला था। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू पाकिस्तान के दिग्‍गज वकार यूनुस ने भी इसी मैच में डेब्यू किया था। 
सचिन का विकेट लिया था वकार ने ही 
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे यह मैच ड्राॅ हो गया था। मगर सबसे अच्छी बात इस मैच में ये हुई थी कि पाक के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का विकेट लिया। पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में पहले पारी में 409 रन बनाए वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 262 रन बनाए। 
उसके बाद मौजूदा पीएम इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 305 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए और अपनी पारी को घोषित कर दिया। भारत को मैच जीतने के लिए 453 रनों का टारगेट पाकिस्तान ने दिया। इसका पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने नाबाद 113 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराया। भारत ने 3 विकेट पर 303 रन बनाए और ड्रॉ मैच को किया। इस मैच में कपिल देव ने 7 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। 
सचिन की दो तस्वीरें BCCI ने की शेयर 


खास वीडियो क्लिप ICC ने की शेयर

विनोद कांबली ने लिखा इमोशनल मेसेज

सचिन की तस्वीर शेयर की मुंबई इंडियंस ने 

सचिन को याद करते हुए RCB ने बताया लेजंड

सचिन हैं रिकॉर्ड्स के बादशाह 
क्रिकेट की दुनिया में सचिन ने इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम बनाए हैं। सर्वकालिक महान बल्लेबाज के रूप में सचिन का नाम स्‍थापित है। हालांकि मास्टर ब्लास्टर के नाम से भी उन्हें जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सचिन ने साल 2013 में अलविदा कह दिया था। 
टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम पर हैं। सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक भी सचिन के नाम पर है। सचिन तेेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 34,357 रन बनाए हैं।

Desk Team