जकार्ता : भारत की साइना नेहवाल ने सत्र की शानदार शुरूआत करते हुए दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने रेचानोक को 21-19, 21-19 से हराया। पांच साल पहले विश्व चैम्पियन रह चुकी रेचानोक के खिलाफ साइना का कैरियर रिकार्ड 8-5 का रहा है। उसने पहले गेम में 6-10 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दबाव बनाया।
एक साल बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची साइना अब चीनी ताइपै की तेइ जू यिंग या चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त हि बिंगजियाओ के बीच होने वाले मैच की विजेता से खेलेगी। पहले गेम में रेचानोक ने 3-1 की बढत बना ली। साइना ने धीरे-धीरे वापसी करते हुए 5-5 से बराबरी की। उसके बाद हालांकि साइना की कुछ गलतियों के कारण रेचानोक ने 8-5 की बढत बना ली।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



