पेरिस : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने आज कहा कि सेरेना विलियम्स अब भी खिताब जीतने में सक्षम है। यह अमेरिकी खिलाड़ी फ्रेंच ओपन से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में वापसी करेगी। सेरेना पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेलेगी।
वह बेटी के जन्म के कारण इस बीच टेनिस से दूर रही। पेरिस में दो बार की उप विजेता हालेप जानती है कि कोर्ट पर पर्याप्त समय नहीं बिताने के बावजूद गैरवरीय सेरेना कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



