युकी पहले दौर में सुन लु से भिड़ेंगे

Summary :

NULL

पेरिस : भारत के चोटी के एकल खिलाड़ी युकी भांबरी रविवार से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में चीनी ताइपै के येन सुन लु से भिड़ेंगे और पहली बाधा पार करने पर अगले दौर में उनका मुकाबला 14वीं वरीयता प्राप्त जैक सॉक से हो सकता है। वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिये यहां ड्रा डाले गये जिसमें युकी को शीर्ष हाफ में रखा गया है जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दस बार के चैंपियन राफेल नडाल भी हैं।

विश्व रैंकिंग में 94 नंबर पर काबिज युकी और 113वें नंबर के सुन लु ने इससे पहले केवल चैलेंजर स्तर पर दो अवसरों पर एक दूसरे का सामना किया है। इस बीच प्रजनेश गुणेश्वरन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पुरूष एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाने का सपना आज स्वीडन के एलियास येमर से सीधे सेटों में 3-6, 4-6 की हार के साथ टूट गया।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team