पेरिस : टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ‘ब्लैक पैंथर’ कैटसूट पर उठे सवालों के बावजूदफ्रेंच ओपन में आगे भी इसी परिधान में कोर्ट पर उतरेंगी। अमेरिका की 36 साल की इस खिलाड़ी की ड्रेस पर यह सवाल उठा कि इससे खेल के दौरान कोर्ट में पहने जाने वाले परिधान के नियमों की अवहेलना हो रही या नहीं। मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में सेरेना ने इसी परिधान में दिखीं थी। सेरेना ने मां बनने के बाद रोलां गैरां में शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा को हराकर ग्रैंडस्लैम में जीत से वापसी की।
उन्होंने क्रिस्टिना को 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन खिताबी जीत के बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। मैच के बाद हालांकि सेरेना की जीत से ज्यादा सुर्खियां उनकी ड्रेस ने बटोरी। वह कैटसूट में ‘‘सुपर हीरो’’ और ‘‘वारियर प्रिंसेस’’ की तरह दिख रहीं थी। उनका ड्रेस सुपरहीट फिल्म ‘‘ब्लैक पैंथर’’ से प्रेरित था जिसे खेल परिधान बनाने वाली कंपनी नाईकी ने तैयार किया है। नाईकी की प्रवक्ता ने कहा कि वह दूसरे दौर के मैच में भी इसी ड्रेस में दिखेंगी। क्रिस्टिना प्लिस्कोवा ने उनकी ड्रेस पर सवाल उठाये।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



