IPL 2018: SRH के खिलाफ KKR की हार पर शाहरुख ने किया हैरानी भरा ट्वीट, सोशल मीडिया पर वायरल!

Summary :

NULL

शुक्रवार की शाम ईडन गार्डन का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था क्योंकि फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला था सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर की टीम के बीच। होम ग्राउंड होने की वजह से शाहरुख़ की टीम को जबरदस्त फैंस के जबरदस्त सपोर्ट था पर इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की टीम को 14 रनों से हराते हुए फाइनल में जगह बनायी।

kkr vs srhदिनेश कार्तिक ने इस सीजन की कोलकाता की टीम की कमान संभाली थी और उनकी टीम ने इस सीजन उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनायी थी लेकिन हैदराबाद ने साबित किया की उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे मजबूर खेमा क्यों कहा जाता है।

rashid khan पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने कोलकाता के आगे 175 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमे राशिद खान के ताबड़तोड़ पारी का अहम् योगदान था। फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ने का सपना लिए मैदान में उतरी केकेआर की टीम हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे पस्त दिखा ।

kkr vs srhराशिद खान ने फिरकी का ऐसा जादू चलाया कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 160 रन ही बना पायी। इस मैच में केकेआर की हार ने कोलकाता फैंस को भले ही निराश किया हो पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये शानदार मैच रहा और इस मैच में धमाल मचाने वाले राशिद खान को मन ऑफ़ थे मैच चुना गया।

kkr vs srhअफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ने मात्र 10 गेंदों में दो चौके और चार छक्के उड़ते हुए नाबाद 34 रन ठोके और गेंदबाजी में 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर तीन विकेट, साथी ही मैदान पर एक रन आउट और दो कैच भी लपके। अपनी टीम की इस हार पर कोलकाता नाईट राइडर्स के ओनर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जो इस समय खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख़ ने अपने ट्वीट में कहा की उनकी टीम के हारने की वजह से उन्हें अपना फ्लाइट का टिकट कैंसिल करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए वो टीम को धन्यवाद देते है और इस हार पर वो दुखी नहीं है।

shahrukh khan उनकी टीम ने उन्हें इस प्रतियोगिता में कई सारे गौरवशाली पल दिए है जिसके लिए वो मुस्कुरा रहे है और वो अपनी टीम से बहुत प्यार करते है। उनके इस ट्वीट को लोग अपनी अपनी राय के साथ आगे बढ़ा रहे है।

shahrukh khan 24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

 

Desk Team