अलुर : भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चार दिवसीय दूसरा गैर आधिकारिक टेस्ट हार-जीत के फैसले के बिना ड्रॉ समाप्त हो गया जिसमें भारत ए की दूसरी पारी कप्तान श्रेयस अय्यर और अंकित बावने के अर्धशतक प्रमुख आकर्षक रहे। भारत ए के 345 के स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ए ने सात विकेट पर 294 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गयी। कप्तान डेन पिएड अपने कल के 22 के स्कोर पर आउट हो गये जिसके बाद मेहमान टीम की पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा।
भारत ए की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर 72 रन पर चार विकेट लिये जबकि अंकित राजपूत ने 52 रन पर तीन विकेट और युजवेंद्र चहल ने 84 रन पर दो विकेट लिये। दूसरी पारी में भारत ए की शुरूआत खराब रही और उसके तीन विकेट 54 रन पर गिर गये। लेकिन कप्तान अय्यर और बावने ने चौथे विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की। अय्यर ने 103 गेंदों का सामना किया और 65 रन में चार चौके तथा चार छक्के लगाये।
हनुमा विहारी का शतक, भारत ए संभला
बावने ने 100 गेंदों पर नाबाद 64 रन में नौ चौके लगाये। मैच ड्रॉ समाप्त होने तक भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में 51 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाये। ओपनर मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर आउट हुये जबकि विकेटकीपर श्रीकर भरत 18 रन पर नाबाद रहे।


Download Android App
Download iOS App



