Chahal TV पर श्रेयस अय्यर ने कहा- टफ सिचुएशन में उन्हें बल्लेबाज़ी करना अच्छा लगता है, देखें वीडियो

Summary :

14 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेल गया जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया।

14 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेल गया जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। भारत ने इस सीरीज को 2-0 से जीत लिया। वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 
इस सीरीज के बाकी दोनों मैचों में कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करके सीरीज भारत को जीताई। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली ही शतक जड़े तो वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने दोनों मैचों में 60 से ज्यादा रन बनाए। दूसरे वनडे में श्रेयस ने 68 गेंदों में 71 रन बनाए और तीसरे वनडे में 65 रन 41 गेंदों में बनाए। 
श्रेयस अय्यर की इन दोनों पारियों की इसलिए भी तारीफ हो रही है क्योंकि श्रेयस अय्यर उस समय मैदान पर बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम संकट में थी। श्रेयस अय्यर ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर इस नाजुक समय पर साथ देते हुए शतकीय साझेदारी की। क्रिकेट फैन्स श्रेयस अय्यर की इस धैर्य बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं। 
श्रेयस ने अपने इस प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि बल्लेबाजी उन्हें टफ सिचुएशन में करना अच्छा लगता है। श्रेयस अय्यर ने यह बात वनडे सीरीज के अंतिम और आखिरी वनडे के बाद चहल टीवी पर बताया। श्रेयस अय्यर का यह इंटरव्यू भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है। 
अक्सर देखा गया है कि भारतीय टीम के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल मैच के बाद टीम के कोई भी खिलाड़ी का इंटरव्यू लेते हैं। इस बार उन्होंने युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का इंटरव्यू लिया और उनके जबरदस्त प्रदर्शन के बारे में बात की। 

युजवेंद्र चहल को दिए इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने पहली बार कहा कि, बहुत मजा आया। ऐसी सिचुएशन में मुझे बैटिंग करने जाने में बहुत मजा आता है, जब टफ रहता है और सब लोग अंदर ड्रेसिंग रूम में एकदम नर्वस रहते हैं, क्योंकि वहां से आप मैच चेंज भी कर सकते हो, कुछ भी हो सकता है। 
श्रेयस अय्यर से इंटरव्यू में चहल ने पूछा कि, रोस्टन चेज की गेंद पर छक्का लगाकर क्या आपने मेरा बदला लिया। दरअसल निकोलस पूरन ने चहल की गेंद पर छक्का लगाया था। इस सवाल का जवाब देते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, जब हमारी टीम के प्लेयर को छक्का मारा तो बदला लेना ही पड़ता है। 

Desk Team