शुभंकर ने जीता बैडमिंटन खिताब

Summary :

शुभंकर डे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को सार्लोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।

सारब्रुकेन : जायंट किलर भारत के शुभंकर डे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को सार्लोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। शुभंकर ने फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के राजीव ओसफ को 33 मिनट में पराजित कर तिरंगा बुलंद कर दिया।

विश्व में 64वें नंबर के भारतीय खिलाडी का 37वें नंबर के इंग्लैंड के खिलाड़ी से यह पहला करियर मुकाबला था। गैर वरीयता प्राप्त शुभंकर ने फाइनल तक के सफर में टॉप सीड चीन के लिन डेन को हराकर तहलका मचाया था। भारतीय खिलाड़ी ने फिर सेमीफाइनल में शनिवार को चीन के रेन पेंगबो को तीन गेमों के बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक घंटे आठ मिनट में पराजित किया था।

बैडमिंटन : कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सायना

Desk Team