Paris Paralympic के लिए सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने किया क्वालीफाई

Summary :

शीर्ष भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने Paris Paralympic के लिए अपने स्थान पक्के कर लिए हैं। सुकांत कदम पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लेंगे और वह पुरुषों के एसएल 4 वर्ग में खेलेंगे। एसएल 4 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के एक तरफ या दोनों पैरों में निचले स्तर पर मूवमेंट प्रभावित होता है। HIGHLIGHTS Paris Paralympic के लिए सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने किया क्वालीफाई Paris Paralympic 28 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित होंगे। पेरिस ओलिंपिक के बाद होगी पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत  उनके अलावा तरूण और सुहास ने भी…

शीर्ष भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने Paris Paralympic के लिए अपने स्थान पक्के कर लिए हैं। सुकांत कदम पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लेंगे और वह पुरुषों के एसएल 4 वर्ग में खेलेंगे। एसएल 4 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के एक तरफ या दोनों पैरों में निचले स्तर पर मूवमेंट प्रभावित होता है।

HIGHLIGHTS

  • Paris Paralympic के लिए सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने किया क्वालीफाई
  • Paris Paralympic 28 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित होंगे।
  • पेरिस ओलिंपिक के बाद होगी पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत 


उनके अलावा तरूण और सुहास ने भी इसी वर्ग में क्वालीफाई किया। एसएल3 महिला वर्ग (शरीर के एक तरफ, दोनों पैर या अंगों की अनुपस्थिति वाले खिलाड़ियों के लिए) में मनदीप कौर ने जबकि मिश्रित युगल एसएल6 वर्ग में निथ्या और शिवराजन ने भी कट हासिल किया। पेरिस पैरालंपिक 28 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित होंगे। कदम पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पदक जीत रहे हैं।
कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘यह मेरे लिए सपने का साकार होने जैसा है। मैंने पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह सपने का अंत नहीं है। मैं इस सपने का अंत पदक जीतकर और भारत को गौरवान्वित करके करना चाहूंगा। ’’
वह इस समय बहरीन में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.