भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। क्रिकेट लवर्स को उम्मीद है कि इस दौरे पर उन्हें भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
इस बीच वैभव के कोच मनीष ओझा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में अपने स्टूडेंट को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ही डेब्यू का मौका मिल जाएगा, लेकिन टीम कॉम्बीनेशन को देखते हुए ऐसा नहीं हो सका।
आयरलैंड में मौका नहीं मिलने पर क्या बोले कोच?

मनीष ओझा ने कहा कि एक कोच के तौर पर उन्हें निराशा जरूर हुई, लेकिन भारतीय टीम की सिचुएशन को भी समझना जरूरी है। उनके मुताबिक, मौजूदा टीम उन्हीं खिलाड़ियों की है जिन्होंने हाल ही में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। ऐसे में इतनी सफल टीम में तुरंत बदलाव करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि वैभव के लिए यह दौरा सीखने का शानदार मौका रहा है और उन्हें भरोसा है कि जब टीम मैनेजमेंट सही समय समझेगा, तब युवा बल्लेबाज को जरूर मौका मिलेगा।
क्या इंग्लैंड में होगा डेब्यू?

इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू की संभावना पर ओझा ने कहा कि उन्हें तो आयरलैंड दौरे पर ही उम्मीद थी, लेकिन भारतीय टीम में बल्लेबाजी क्रम पहले से ही काफी मजबूत है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजह से किसी नए खिलाड़ी के लिए तुरंत जगह बनाना आसान नहीं है।
सचिन जैसी चर्चा होना बड़ी अचीवमेंट
वैभव को लेकर लगातार बढ़ रही चर्चा और पॉपुलेरिटी पर उनके कोच ने कहा कि कभी क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर को लेकर इसी तरह की एक्साइटमेंट देखने को मिलती थी। आज वैभव के नाम पर भी लोगों में वैसी ही एक्साइटमेंट दिखाई दे रही है, जो अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव भी भविष्य में भारतीय क्रिकेट में वैसी ही पहचान बनाएंगे।
इंग्लैंड की सिचुएशन्स होंगी चैलेंजिंग

इंग्लैंड की स्विंग और सीम गेंदबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनीष ओझा ने कहा कि वैभव पहले भी विदेशी परिस्थितियों में खेल चुके हैं। वह अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं और वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनके अनुसार, इंग्लैंड की सिचुएशन चुनौतीपूर्ण जरूर होंगी, लेकिन वैभव उन्हें संभालने में सक्षम हैं।
अलग चेंजिंग रूम पर कोच का रिएक्शन

इंग्लैंड में नाबालिग होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था किए जाने पर उनके कोच ने कहा कि भले ही उम्र के हिसाब से वह अभी युवा हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन सीनियर खिलाड़ियों जैसा है। उनके मुताबिक, यह व्यवस्था सिर्फ नियमों के तहत की गई है और इससे खिलाड़ी की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
जोफ्रा आर्चर के खिलाफ मुकाबला होगा रोमांचक
)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने वैभव की बल्लेबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनीष ओझा ने कहा कि यह मुकाबला देखने लायक होगा। उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल के दौरान आर्चर नेट्स में वैभव को गेंदबाजी कर चुके हैं। हालांकि इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलती है, इसलिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वैभव इस चुनौती का सामना किस तरह करते हैं।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




