नई दिल्ली : भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट को रविवार को मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट के 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में रूस की एन मालिशेवा से हार का सामना करना पड़ा। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 24 साल की विनेश को रूसी पहलवान ने 10-0 (तकनीकी दक्षता) से करारी शिकस्त दी।
इस हार के साथ ही विनेश अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगतार चौथा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गयी। वह मौजूदा सत्र में स्पेन ग्रांप्री, यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय और पोलैंड ओपन में शीर्ष पर रही थी।


Download Android App
Download iOS App



