पाकिस्तान के खिलाफ पहला चौका जड़ते ही विराट ने हासिल किया यह मुकाम

Summary :

उनके फॉर्म में ना होना अलग बात है, पर कल भी हमने देखा कि जब वो क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो फैंस ने अलग तरह का ही उत्साह दिखाया. हालांकि उनका फॉर्म में लौटना बहुत जरुरी है, क्योंकि आने वाले समय में बड़े-बड़े टीमों से मुकाबला होने वाले हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी 20 मुकाबले का 100 मैच खेला, जिसमें उन्होंने 34 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली. उन्होंने शॉट्स अच्छे-अच्छे लगाए, पर जिस तरह की पारी की उनसे उम्मीद थी, उस तरह के लय में वो नजर नहीं आए. 
हालांकि जब तक वो क्रीज पर रहे, पाकिस्तान के खिलाड़ियों की बोलती बंद थी, क्योंकि मैच से पहले से उन पर सभी की नजरें थी. हालांकि उन्होंने अपनी पारी को तो बड़ा या स्पेशल पारी में नहीं तब्दील कर पाए मगर उन्होंने चौकों का तिहरा शतक जड़ दिया.
जी हां, विराट ने कल अपने बल्ले से जैसे ही पहला चौका लगाया वैसे ही वो इस किर्तिमान को छु लिया. विराट के अब कुल 302 चौके हो चुके हैं. वहीं उनसे आगे भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपने 133 मैचों में 313 चौके जड़ चुके हैं. हालांकि हम उम्मीद करेंगे कि वो ऐसे ही चौकों के साथ-साथ छक्के की भी बारिश करते रहे और रन बटोरते रहे. अपने रन मशीन वाले टैक पर जो थोड़ा बहुत जंग लग गया है, उसे साफ कर लें. विराट वर्तमान क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं.
उनके फॉर्म में ना होना अलग बात है, पर कल भी हमने देखा कि जब वो क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो फैंस ने अलग तरह का ही उत्साह दिखाया. हालांकि उनका फॉर्म में लौटना बहुत जरुरी है, क्योंकि आने वाले समय में बड़े-बड़े टीमों से मुकाबला होने वाले हैं. हालांकि भारत का अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ 31 तारीख को खेला जाएगा. इस मैच में हम उम्मीद करेंगे कि विराट का बल्ला ना सिर्फ बोले बल्कि गरजे. ताकि उन्हें खुद भी थोड़ा कॉनफिडेंस आए,और उसके बाद वो अपने पुराने अंदाज में नजर आए. 
वहीं कल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 12 रन की पारी खेली पर वो इसी पारि के बदौलत टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फिर से बन गए. वो फिर से न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को 2 रन से पीछे छोड़ पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं. रोहित अब 3499 रन बना लिए हैं.

Desk Team