सोशल मीडिया पर पिछले लंबे समय से बोटल कैप चैलेंज चर्चा में चल रहा है। इस चैलेंज को बॉलीवुड, टेलीविजन से लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज सितारों ने किया है। इस चैलेंज को हर किसी ने अपने अनोखे अंदाज से किया है। इस चैलेंज को अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनोखे स्टाइल में इसे पूरा किया है। इस चैलेंज का वीडियो विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

भारतीय टीम के साथ विराट कोहली अभी वेस्टइंडीज दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरे पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और दूसरा मैच 11 अगस्त यानी रविवार को खेला जाना है।

वनडे सीरीज से पहले दोनों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसे भारत ने 3-0 से जीत ली। विराट कोहली ने बोटल कैप चैलेंज दूसरे वनडे से एक दिन पहले किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर इस चैलेंज का वीडियो विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, कभी नहीं से बेहतर है देर से करना #BottleCapChallenge। विराट कोहली के इस चैलेंज के पीछे भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की आवाज बैकग्राउंड में आ रही है। दरअसल रवि शास्त्री का पुराना कमेंट्री का वीडियो विराट कोहली के इस वीडियो में चलाया गया है। क्रिकेट फैन्स को विराट कोहली का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।
Better late than never.??#BottleCapChallenge pic.twitter.com/mjrStZxxTi
— Virat Kohli (@imVkohli) August 10, 2019
विराट से पहले इस चैलेंज को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने अनोखे अंदाज में किया है। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था साथ ही फैन्स को भी बहुत पसंद आया था।



Download Android App
Download iOS App



