जब विराट कोहली ने उतारी शिखर धवन की बल्लेबाजी की नकल, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Summary :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें किंग कोहली टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें किंग कोहली टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करके विराट ने शिखर धवन को टैग भी किया है और पूछा है कि शिखी, यह कैसा है? वैसे धवन की नकल करते हुए विराट का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।  
इस वीडियो में  विराट कोहली कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं आज शिखर के बैटिंग के अंदाज की मिमिकरी करूंगा, क्योंकि वे अपने में कहीं खो जाते हैं, ये देखना काफी मजेदार होता है.इसके बाद उन्होंने शिखर धवन की बल्‍लेबाजी की नकल उतारी।  वैसे कुछ भी कहो विराट कोहली इस वीडियो में शानदार अंदाज में ‘गब्‍बर’ की बैटिंग स्‍टाइल को कॉपी किया है।  गौरतलब है कि धवन, साथी प्‍लेयर्स में ‘गब्‍बर’ और ‘जटजी’ के नाम से लोकप्रिय हैं। 

बता दें टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यों की टीम में शिखर धवन को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने उन्हे सलेक्ट ना करने के बाद कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को आराम दिया गया है। ऐसे में गब्बर को टी20 विश्व कप टीम में नहीं चुना जाना हर कोई हैरानी जाता रहा है।
वहीं दूसरी और टी20 वर्ल्‍डकप के बाद विराट कोहली ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम की कप्‍तानी छोड़ने का ऐलान किया है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। टी20 वर्ल्ड कप युनाइटेड अरब अमीरात  और ओमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अगुवाई में खेला जा रहा है।
गौरतलब है भारत सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। जबकि 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का आगाज करेगी।
 
  

Desk Team