आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर को लेकर कई सालों बाद चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। कोहली ने RCB के पोडकास्ट पर बात करते हुए कई बाते बताई, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2008 की बात भी जिक्र किया है। विराट कोहली ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर क्यों दिल्ली की टीम ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

दरअसल, साल 2008 में विराट कोहली अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रहे थे, विराट कोहली अंडर -19 विश्व कप के लिए मलेशिया में थे और तब भारत में ऑक्शन का समय था। इस पर कोहली ने कहा, कि, मुझे वो दिन याद है जब ड्राफ्ट हो रहे थे, और ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। मुझे दिल्ली खरीदने वाली थी लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्होंने प्रदीप सांगवान को चुना और मुझे आरसीबी ने चुना, जो मुझे लगता है कि मेरे जीवन में इतना प्रभावशाली क्षण था कि मुझे उस समय एहसास नहीं हुआ।

अगर प्रदीप सांगवान की बात करें तो वो भी 2008 में उसी अंडर -19 टीम का हिस्सा थे जिसके कप्तान विराट कोहली थे। ऑक्शन में प्रदीप सांगवान का नाम शामिल था, प्रदीप सांगवान बाएं हाथ से मध्यम तेज हैं, और आईपीएल 2008 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। प्रदीप सांगवान 2018 तक आईपीएल का हिस्सा रहे, प्रदीप सांगवान ने अपने आईपीएल करियर में कुल 39 मुकाबले खेले और उनके नाम 35 विकेट रहे।

आरसीबी से विराट कोहली का स्पेशल बॉन्ड
बताते चले, आईपीएल के पहले सीजन में विराट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 30,000 अमेरिकी डॉलर में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। खास बात, भारतीय टीम का ये स्टार बल्लेबाज साल 2008 से ही आरसीबी की टीम की तरफ से खेल रहा है, विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी है जो आईपीएल की शुरुआत से अभी तक एक ही टीम के लिए खेल रहे है।

इतना ही नहीं विराट कोहली आईपीएल में एक ही टीम के लिए 200 मुकाबले खेलने वाले अकेले खिलाड़ी भी है। भले ही उन्होंने अपनी इस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया हो, लेकिन में आईपीएल 2022 के लिए भी आरसीबी ने विराट कोहली को ही रिटेन किया है।


Download Android App
Download iOS App



