भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से हार गया। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया जिसके बाद वह इसके अगले दोनों टेस्ट हार गए। इस दौरान जब कप्तान विराट कोहली से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के फ्यूचर के बारे में पूछा तो कोहली पूरे विश्वास के साथ उनका बचाव नहीं कर पाये और उन्होंने इस संबंध में गेंद चयनकर्ताओं के पाले में डाल दी।

गौरतलब है, पुजारा और रहाणे छह में से पांच पारियों में विफल रहे और पूरे सालभर में भी कुछ खास योगदान नहीं दे पाये। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टेस्ट कप्तान ने केपटाउन टेस्ट में हार के बाद कहा,हमें बल्लेबाजी में अभी काफी सुधार की जरूरत है। हम इस सच्चाई से भाग नहीं सकते। अगर सवाल (रहाणे-पुजारा) की बात करें तो मैं यहां बैठकर इस बारे में कोई बात नहीं कर सकता कि भविष्य में क्या होने वाला है। मैं यहां पर इस पर चर्चा करने के लिये नहीं बैठा हूं। आपको इस पर चयनकर्ताओं से बात करनी चाहिए। यह मेरा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा है वहीं बात मैं फिर से कहूंगा, हम चेतेश्वर और अजिंक्य का समर्थन करना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ सालों से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बताते चले, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लिया गया, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मालूम हो चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में केवल 24 रन बनाए, जबकि राहणे ने 136 रन बनाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



