वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा के लिए यह मैदान काफी खास रहा है. बता दें कि रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम को लेकर बात की है और अपनी राय दी है. भारतीय कप्तान ने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में वह आज जो कुछ भी हैं, वह सीखने को लेकर ही हूं. यह सब वानखेड़े में हुआ था. उन्होंने कहा कि मुंबईवासी अपने क्रिकेट से प्यार करते हैं और इसकी झलक वानखेड़े स्टेडियम में देखी जा सकती है.


रोहित शर्मा ने वानखेड़े में एक टेस्ट खेला है,जिसमे उन्होंने 111 रन की पारी खेली थी। विश्व कप की बात करें तो भारतीय टीम इस वक्त बिना कोई मुकाबला हारे 6 मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। वहीं 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम अपनी सातवी जीत के लिए उतरेगी। वहीं हो सकता है कि हार्दिक पांड्या की उस मुकाबले में वापसी हो, मगर सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि जब वो वापसी करेंगे तो कप्तान रोहित किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर भेजेंगे।


Download Android App
Download iOS App



