इंग्लैंड के क्रिकेटर क्रिस वोक्स जिन्होंने द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में कुल सात विकेट झटके हैं, उन्हें भारत के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की जीत का भरोसा है। इंग्लैंड में 141 वर्षो के टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब टीम ने 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है।

जोए रूट की कप्तानी वाली टीम भारत के खिलाफ अंतिम दिन लक्ष्य को प्राप्त कर ऐसी तीसरी टीम बनना चाहेगी। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 77 रन बना लिए हैं।

वोक्स ने कहा, इस टीम ने पिछले कुछ वर्षो से हर प्रारूप में विशेष चीजें की है। यह ऐसा समय है जिसका आप हिस्सा होना चाहते हैं। हम कुछ विशेष करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, अभी भी कड़ी मेहनत करना बाकी है। आपको देखना होगा कि टीम ने अतीत में क्या किया है और एक टीम के रूप में हम कितने सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, सभी लोग इस बात पर सहमत हैं कि हम लोग लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। हमें लगता है कि कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए यह पिच सही है। यहां स्कोर हासिल करना बेहतरीन प्रयास होगा। हमारे ओपनरों ने शानदार काम किया है और अंतिम दिन के शुरूआत में हम अच्छी स्थिति में हैं।


Download Android App
Download iOS App



