विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के तेज गेंजबाज मोहम्मद शमी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 मुकाबलें में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं।
वहीं उनके प्रदर्शन से खुश हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने शमी के सामने एक खास प्रपोजल रखा है। पायल ने एक्स के जरिए शमी के प्रदर्शन से इंप्रेस हो कर प्रपोजल रखा है कि शमी तुम अपना इंग्लिश सुधार लो, मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पायल घोष कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं शमी की एक शादी पहले ही हो चुकी है।
पायल ने शमी के सामने दूसरी शादी का प्रपोजल रखा है। 33 साल के शमी के वनडे क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 98 मुकाबले में अब तक 187 विकेट हासिल किए हैं।


Download Android App
Download iOS App






