रोहित शर्मा ने चहल-धनश्री को दी शादी की बधाई, अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्वीट

Summary :

टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल बीती रोज यानी 22 दिसंबर को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ रचाई है।

टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल बीती रोज यानी 22 दिसंबर को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ रचाई है। इस बात की जानकारी चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके दी है। वहीं युवी के शादी कर लेने के बाद से ही उनके साथी क्रिकेटर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा ने अपने ही अंदाज में चहल को शादी की बधाई दी है। 
रोहित ने चहल को बधाई तो दी है साथ ही उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आए है। जी हां दरअसल रोहित ने चहल के द्वारा शेयर की गई शादी की इस फोटो पर कमेंट करके लिखा,बधाई हो भाई, आप दोनों को शुभकामनाएं। अपनी गुगली विपक्षियों के लिए बचाकर रखना, धनश्री के लिए नहीं। 

हिटमैन के अलावा उन्हें हार्दिक पंड्या ने भी कमेंट करके शादी की बधाई दी हैं। इस दौरान हार्दिक ने लिखा क्या बात है,बधाई हो। वहीं इशान किशन ने भी चहल को शादी की बधाई दी और लिखा, आय, हाय..मुबारक हो मेरी जान ।
गौरतलब है आईपीएल 2020 के लिए दुबई जाने से पहले चहल ने धनश्री वर्मा के साथ सगाई कर ली थी। तब भी इस जोड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को यह बताया था। वहीं आईपीएल के दौरान धनश्री वर्मा दुबई पहुंची थी। तब कोरियोग्राफर धनश्री आरसीबी टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आई थी। 
वहीं युवी ने अपनी शादी की जो तस्वीरें साझा की है उसमें धनश्री गहरे लाल रंग का लहंगा पहना हुए नजर आ रही हैं,जबकि चहल शेरवानी के साथ गहरे लाल रंग का साफा लिया हुआ है। इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें इस कपल की शादी गुरुग्राम के एक रिसोर्ट में सम्पन्न हुई है। जहां केवल परिवार के लोग ही मौजूद थे। 

Desk Team