Avore Electric Bike Teaser: भारतीय ऑटो बाजार में पेट्रोल से चलने वाली बाइक और स्कूटर के बदले अब लोगों का रुख EV की तरफ बढ़ता जा रहा है साथ ही बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के कारण अब लोग EV गाड़ियों में दिलचस्पी रख रहें है। अब भारत में एवोर इलेक्ट्रिक ब्रांड की एंट्री हो गई है साथ ही नई अपकमिंग EV बाइक से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस EV BIKE का टीजर लॉन्च कर दिया है और लंबी रेंज के साथ यह बाइक कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च की जा सकती है।
Avore Electric Bike Features: मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जा सकते है

इस नई बाइक का टीजर लॉन्च होने के बाद कई जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि पहली झलक के आधार पर इस बाइक में माना जा रहा है कि LED Light, डिजिटल डिस्प्ले, अलॉय व्हील्स और दोनों टायर पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते है। साथ बाइक में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जा सकते है। फीचर्स की बात करें तो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, राइड एनालिटिक्स समेत कई फीचर दिए जा सकते है।
Avore Electric Bike Battery Pack: 5KWH की बैटरी पैक

बैटरी की बात करें तो यह नई बाइक 5KWH की बैटरी पैक के साथ लॉन्च की जा सकती है और यह 10.5 किलोवाट की पावर जनरेट कर सकती है। साथ ही कंपनी ने दावा करते हुए बताया कि 3 सालों में बाइक की बैटरी पैक, EV मोटर, ऑनबोर्ड चार्जर समेत सॉफ्टवयेर से लेकर हार्डवेयर खुद बना रही है। इसे स्ट्रीट फाइटर स्टाइल डिजाइन के साथ आएगी।






















