हवाईजहाज से नीचे गिरा iPhone फिर भी नहीं आई एक भी खरोंच

Summary :

iPhone Latest News: iPhone अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। कम्पनी फोन की मजबूती का दावा करती है जो कि समय-समय पर देखने को भी मिलता रहता है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। जिसमें एक शख्स का iPhone 16,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और जब उसे नीचे से उठाया गया तो फोन को खरोंच भी नहीं आई थी। आइए इस बारे में जानते हैं। Alaska एयरलाइन में हुआ हादसा Found an iPhone on the side of the road… Still in airplane mode with half a battery and open to a baggage claim for…

iPhone Latest News: iPhone अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। कम्पनी फोन की मजबूती का दावा करती है जो कि समय-समय पर देखने को भी मिलता रहता है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। जिसमें एक शख्स का iPhone 16,000 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और जब उसे नीचे से उठाया गया तो फोन को खरोंच भी नहीं आई थी। आइए इस बारे में जानते हैं।

Alaska एयरलाइन में हुआ हादसा

Courtesy : पोस्ट को एक्स पर @SeanSafyre नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

ये घटना Alaska एयरलाइन की फ्लाइट Boeing 737-9 MAX में मौजूद Seanathan Bates नाम के X यूजर के साथ हुई है। इसने एक्स हैंडल फोन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फोन बिल्कुल वर्किंग कंडीशन में दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि ये घटना विंडो सीट फटने के कारण हुई थी।

शख्स ने X पर लिखा है कि उसका फोन 16,000 फीट की ऊंचाई से सड़क के किनारे गिरा और जब उसे देखा गया है, तो फोन में आधे प्रतिशत बैटरी क्षमता बची हुई थी।

कौन सा है मॉडल?

iPhone का यह कौन सा मॉडल के इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जो तस्वीरें इस शख्स ने X पर शेयर की हैं उनको देखकर ये फोन आईफोन 13 या आईफोन 14 प्रतीत होता है। इसने ये भी बताया है फोन जब मिला है तो वह एयरप्लेन मोड पर था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team