TRAI Data: ट्राई ने सभी कंपनियों की मासिक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर्स का डेटा सामने आया है। जिसके अनुसार, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2023 में 31.59 लाख मोबाइल यूजर्स को जोड़ा है, हालांकि टेलीकॉम कंपनी VI ने 20.44 लाख वायरलेस ग्राहक खो दिए।
Jio ने जीता कस्टमर्स का दिल
31.59 लाख यूजर्स के जुड़ने के साथ, Jio की कुल वायरलेस कस्टमर्स की संख्या सितंबर में 44.92 करोड़ से बढ़कर अक्टूबर में 45.23 करोड़ हो गई। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल के वायरलेस कस्टमर्स की संख्या 3.52 लाख बढ़कर अक्टूबर में 37.81 करोड़ हो गई। वहीं Airtel के कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 3.52 लाख हो गई।
VI ने गंवाए कस्टमर्स
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों से पता चलता है कि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के सब्सक्राइबर लॉस के कारण अक्टूबर में उसका वायरलेस यूजर बेस 22.54 करोड़ तक पहुंच गया।
नकदी की कमी से जूझ रही VIL धन जुटाने की समस्या और कस्टमर्स के नुकसान से जूझ रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





