GPT-5 AI Model Full Review: OpenAI का पावरफुल GPT-5 लॉन्च, जानें Top 5 Features

Summary :

GPT-5 AI Model Full Review: OpenAI के भारत समेत कई देश में करोड़ यूजर्स है, अब इन्हीं यूजर्स के लिए कंपनी ने नया AI मॉडल GPT-5 को लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है यह AI मॉडल PHD तक के एक्सपर्ट की तरह काम करने में सक्षम है। साथ ही यह कंपनी ने फ्री यूजर्स के लिए भी इस मॉडल को जारी किया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने कई सारे एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। जिससे यह GPT-4 की तुलना में GPT-5 कहीं ज्यादा एडवांस और कहीं ज्यादा बेहतर स्पीड, सटीकता, रीजनिंग कैपेबिलिटीज और कहीं ज्यादा…

GPT-5 AI Model Full Review: OpenAI के भारत समेत कई देश में करोड़ यूजर्स है, अब इन्हीं यूजर्स के लिए कंपनी ने नया AI मॉडल GPT-5 को लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है यह AI मॉडल PHD तक के एक्सपर्ट की तरह काम करने में सक्षम है। साथ ही यह कंपनी ने फ्री यूजर्स के लिए भी इस मॉडल को जारी किया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने कई सारे एडवांस फीचर्स को शामिल किया है। जिससे यह GPT-4 की तुलना में GPT-5 कहीं ज्यादा एडवांस और कहीं ज्यादा बेहतर स्पीड, सटीकता, रीजनिंग कैपेबिलिटीज और कहीं ज्यादा बेहतर समझ के साथ रिजल्ट देता है।

GPT-5 vs GPT-4 comparison

GPT-5 में कई एडवांस फीचर को शामिल किया गया है। वहीं GPT-4 की तुलना में GPT-5 बेहतर स्पीड, सटीकता, रीजनिंग कैपेबिलिटीज और अधिक बेहतर समझ के साथ रिजल्ट देता है। इस दौरान कंपनी ने बताया कि GPT-5 सबसे बेहतरीन AI सिस्टम है। GPT-4 समेत सभी पिछले मॉडलों की तुलना में यह AI क्षेत्र में बड़ी कामयाबी है। जिसमें कोडिंग करना, Maths, कंटेंट, स्वास्थ्य, समेत कई कारणों से अत्याधुनिक प्रदर्शन शामिल है।

GPT-5 AI Model Full Review: GPT-5 Top 5 Features

GPT-5 में कई एडवांस फीचर के साथ ही खास फीचर को शामिल किया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि GPT-5 में क्या फीचर को शामिल किया गया है।

Website कर सकते है डिजाइन

Website बनाने के लिए कोडिंग सिखना और Apply करने की जरूरत होती है लेकिन GPT-5 में बिना कोडिंग के ही वेबसाइट को डिजाइन किया जा सकता है। इसके लिए सिंपल प्रॉम्प्ट देने की जरूरत होगी और GPT-5 सभी जरूरी फंक्शन तैयार करके दे देगा।

Google और Gmail के साथ कनेक्टिविटी

GPT-5 प्रो यूजर्स के लिए Google और Gmail के साथ कनेक्टिविटी का शानदार फीचर दिया गया है। जिससे यह इन सभी ऐप्स से खुद कनेक्ट होगा और कार्य करने में आसानी होगी।

कमांड को करता है फॉलो

GPT-5 के नए मॉडल से अब कमांड करना आसान हो जाएगा क्योंकि यह बेहतर कमांड को फॉलो करने का कार्य करता है और कई काम को आसानी से करने में भी मदद करता है।

मेडिकल भाषा को बनाए आसान

GPT-5 की मदद से किसी भी विषय पर सरल भाषा में लेख देना, विस्तार से जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य रिपोर्ट को भी समझाने में मदद करता है। यह निजी ट्यूटर की तरह काम करेगा।

Smart Task Tutor

किसी भी सवालों का सटीक जवाब देने के लिए GPT-5 बेहद मददगार साबित होगा है। बता दें कि इसमें दो मॉडल सिस्टम को शामिल किया गया है। पहला जनरल टास्क को पूरा करने के लिए और दूसरा गहराई से टास्क को पूरा करने और समझने के लिए। इन दोनों टास्क के साथ ही स्मार्ट राउटर को भी शामिल किया गया है।

ALSO READ: Lava Blaze Amoled 2 5g Leaks: इस दिन लॉन्च होगा फोन, सामने आए शानदार फीचर्स-स्पेसिफिकेशन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।