Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है। आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नकस्ली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सुरक्षाबलों का अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
Chhattisgarh Naxal Encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है। आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नकस्ली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान शुरू किया।
Chhattisgarh Maoist Killed

अभियान के दौरान सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी में वर्दीधारी माओवादियों के दो शव बरामद हुए। साथ ही घटनास्थल से एसएलआर राइफल, आईएनएसए राइफल और 12 बोर राइफल सहित कई हथियार जब्त किए गए। साथ ही विस्फोटक और माओवादी गतिविधियों से जुड़ी हुई अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टालिंगम ने बताया कि आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है और एक विस्तृत रिपोर्ट अलग से जारी की जाएगी।
Maoists killed In Chhattisgarh
इसी बीच, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां कोर्ट ने दो माओवादियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा के साथ 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषियों के नाम हुंगा उर्फ गुट्टम सोडी और जोगा कुदामी है। दोनों सुकमा जिले के गदिरास पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पोरडेम गांव के निवासी हैं, जिन्हें 20 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया था।




















