Cross Border Strike in Afghanistan: पाकिस्तान ने 22 फरवरी को तड़के अफगानिस्तान की सीमा के पार घुसकर बॉर्डर के पास के जिलों में एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें अभी तक 80 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। पाकिस्तान ने हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में इस क्षेत्र में कई हमले किए हैं, जिनके लिए उन्होंने अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले, पाकिस्तान के गृह मामलों के राज्य मंत्री तलल चौधरी ने कहा था कि सीमा पार अभियान में लगभग 70 आतंकवादियों का खात्मा कर दिया गया है।
Cross Border Strike In Afghanistan

पाकिस्तान के हवाई हमलें में लक्षित स्थानों में “नंगरहार में नया केंद्र नंबर 1 और नया केंद्र नंबर 2, खोस्त में खवारीजी मौलवी अब्बास केंद्र, नंगरहार में खवारीजी इस्लाम केंद्र और खवारीजी इब्राहिम केंद्र, और पक्तिका में खवारीजी मुल्ला रहबर और खवारीजी मुखलिस यार शामिल हैं। सरकार ने कहा कि ये हमले फ़ितना अल-ख्वारिज से संबंधित शिविरों को निशाना बनाकर किए गए थे।
Pakistan Airstrikes In Afghanistan

अफगानिस्तान में हवाई हमले के बाद भारत ने निंदा की है और कहा कि इस एयरस्ट्राइक में महिलाओं समेत कई आम लोगों की मौत हुई है और रमजान के महीने में यह कार्रवाई चिंताजनक है। भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी विफलताओं को छुपाने और मुद्दों को बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत ने अफगानिस्तान के लिए अपना समर्थन दोहराया है और शांति बनाए रखने के लिए कहा है।
Pak Afghanistan Border Tension

इस हवाई हमले के बाद तालिबान ने भी खुली चेतावनी दे दी है और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि एयरस्ट्राइक में कई आम नागरिकों की मौत हुई है और कई घायल हुए है जिसके लिए अब पाकिस्तान जिम्मेदार होगा। साथ ही पाकिस्तान के राजदूत को भी अफगान विदेश मंत्रालय ने बुलाया और विरोध दर्ज कराया है।
ALSO READ: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, 19 लोगों की मौत























