Galgotias B Tech Student Suicide: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की AWHO सोसायटी में स्थित भगत सिंह छात्रावास के एक कमरे में B.Tech के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र हॉस्टल में अपने चचेरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।
Galgotias B Tech Student Suicide: छात्र ने आत्महत्या क्यों की?
बता दें कि मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू स्याना गांव निवासी 18 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। वह Galgotias University में B.Tech प्रथम वर्ष का छात्र था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है।
Greater Noida hostel: पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या करने से पहले गौरव ने एक युवती को कॉल कर कुछ बताया था। बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी है कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पीड़ित परिवार को दे दिया गया है। स्वजन शव लेकर पैतृक गांव के लिए निकल गए हैं। मामले में पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
AWHO Society: AI समिट में Galgotias University की बेइज्जती!
हाल ही में आयोजित AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में आ गई, जब उसने एक रोबोट को अपनी इनोवेशन बताकर पेश किया, जबकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह रोबोट मूल रूप से चीन की तकनीक पर आधारित था। इस घटना ने भारत की तकनीकी साख पर सवाल खड़े कर दिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गलत प्रस्तुति से देश की विश्वसनीयता को नुकसान हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले की आलोचना हुई और पारदर्शिता व ईमानदारी बनाए रखने की मांग उठी।
यह भी पढ़ें – रोबोट विवाद छोड़िए, जानिए कितनी है गलगोटिया यूनिवर्सिटी में AI Course 2026 की फीस, उड़ जाएंगे आपके होश

























