Google Play AI App Data Leak: आज AI ऐप्स का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। लोग फोटो एडिट करने, वीडियो बनाने या फिर चैट करने के लिए कई ऐप्स डाउनलोड करते हैं। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। अगर आप गूगल प्ले स्टोर से AI ऐप्स डाउनलोड करते हैं, तो इसकी गारंटी नहीं है कि वो सेफ हैं या नहीं। हाल ही में सिक्योरिटी रिसर्चर ने एक बड़े डेटा लीक का पता लगाया है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ एआई ऐप्स से यह डेटा लीक हुआ है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे और इन ऐप्स को करीब 25 देशों में यूज किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित ऐप Video AI Art Generator & Maker है, जिसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। इस ऐप पर 11,000 रिव्यूज थे और इसने करीब 15 लाख यूजर की इमेज, 3.95 लाख वीडियो और लाखों AI फाइल्स लीक कर दीं।
Play Store Data Breach: 15 लाख इमेज, 3.85 लाख से ज्यादा वीडियो लीक

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Deo AI Art Generator & Maker ऐप की वजह से 15 लाख से ज्यादा यूजर की इमेज, 3.85 लाख से ज्यादा वीडियो और कई AI फाइल्स लीक हो गई हैं।
Google Play Store Security Issue: 12TB डेटा लीक
रिसर्चर ने पाया कि प्ले स्टोर पर मौजूद इस ऐप में गलत तरीके से सेट किए गए Google Cloud Storage की वजह से कोई भी बिना लॉगिन किए मीडिया फाइल्स देख सकता था। 13 जून 2023 के लॉन्च के बाद से इस ऐप ने करीब 12TB डेटा लीक कर दिया, जिसमें लगभग 82 लाख फाइल्स थीं। घटना के बाद ऐप अब प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रही।
KYC डेटा भी लीक

इसी डेवलपर की एक और ऐप IDMerit ने KYC डेटा लीक कर दिया है। इसमें यूजर के पहचान पत्र, पता, फोन नंबर और अन्य पर्सनल जानकारी शामिल थी। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, चीन और ब्राजील के लाखों यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं। दोनों ऐप्स Codeway नाम के डेवलपर ने बनाई हैं।
कैसे खतरनाक ऐप से खुद को सुरक्षित रखें?
अगर प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से किसी भी नए ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो उसकी पहचान अच्छे से चेक करें। किसी भी एआई एडिटिंग या आईडी वेरिफिकेशन ऐप को डाउनलोड करते समय डेवलपर के बारे में जानकारी जरूर जुटा लें।
यह भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी में रमजान पर बवाल, छात्रों ने खुले में पढ़ी नमाज, हिंदू साथी बने ढाल, जानें पूरा मामला






















