Holi Bhai Dooj 2026: होली के ठीक अगले दिन भ्रातृ द्वितीया यानी होली भाई दूज मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतिक भाई दूज साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार दिवाली के बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है, जबकि दूसरी बार होली के बाद चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। आइए जानते हैं, होली भाई दूज मनाने का समय और तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है।
Bhai Dooj 2026 Date and Time: होली भाई दूज की तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, होली भाई दूज का त्योहार आज 5 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। वहीं द्वितीय तिथि की शुरुआत 4 मार्च को शाम 4:48 बजे शुरू हुई और 5 मार्च को शाम 5:03 बजे समाप्त होगी।
Bhai Dooj Tilak Muhurat: तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

आज सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 30 मिनट तक भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त है। इस अवधि में बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं।
क्या है होली भाई दूज?
होली भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और भगवान से उनकी सुरक्षा, लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की जाती है। वहीं कुछ व्यापारी समुदायों में इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाती है।
होली भाई दूज का महत्व

माना जाता है कि इस दिन भाई अगर अपनी बहन के घर जाकर भोजन करे और तिलक करवाए, तो उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। इसके साथ ही यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ाने और रिश्तों में आई दूरियों को खत्म करने का अवसर देता है। यह पर्व हर साल अपनापन और खुशियां लेकर आता है।
यह भी पढ़ें: दाऊजी का हुरंगा 2026: 5 मार्च को बरसेगा रंग और कोड़े, जानें दाऊजी मंदिर की अनोखी होली का समय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।





















