‘सैकड़ों लोगों की मौत…’ इजरायल के डिमोना पर हमले के बाद ईरान का दावा, अमेरिकी सैन्य बेस भी आए निशाने पर

Iran Israel Conflict Latest Strikes

Iran Israel Conflict Latest Strikes: इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। डिमोना में ही इजरायल का परमाणु रिएक्टर है। इसे बचाने के लिए इजरायल ने दुनिया की सबसे महंगी, सबसे आधुनिक हवाई सुरक्षा तैनात कर रखी है। आयरन डोम और एरो सिस्टम सब कुछ। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले में इजरायली एयर डिफेंस कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा।

माना जाता है कि यहां तक कोई मिसाइल नहीं पहुंच सकती। लेकिन शनिवार रात को जो हुआ, वो पहले कभी नहीं हुआ था। ईरान की मिसाइल डिमोना तक पहुंच गई। जब से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए है, ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं रहा, उसने भी हमले जारी रखे। इसे ईरान ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस” नाम दिया है।

Iran Israel Conflict Latest Strikes: हमले में तीन तरह की मिसाइलें इस्तेमाल

ईरान की IRGC (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) ने बयान जारी कर बताया कि शनिवार रात उसने इजरायल के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों पर एक साथ हमला किया। हमले में तीन तरह की मिसाइलें इस्तेमाल हुईं। ‘फत्ताह’ ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल है, यह बहुत तेज है और इसको रोकना मुश्किल है। कद्र और एमाद, ये लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें है, जो सटीक निशाना लगाती हैं। इसके अलावा, हमले में ड्रोन भी इस्तेमाल किए गए।

Iran Attack on Israel: इजरायल के पांच शहरों में हमले

Iran Attack on Israel
Iran Attack on Israel (Source:Social Media)

ईरान ने इजरायल के पांच शहरों पर निशाना साधा। ‘दिमोना’, जो परमाणु रिएक्टर वाला शहर है। IRGC का दावा है कि यहां मिसाइल पहुंची और इसमें दर्जनों लोग मारे गए। ‘बेर शेवा’, इजरायल का बड़ा शहर है, जहां कई सैन्य ठिकाने हैं। ‘ईलात’ लाल सागर के किनारे बसा इजरायल का दक्षिणी बंदरगाह शहर है अराद और किर्यात गत’ दोनों सैन्य दृष्टि से अहम है।

Iran Israel Conflict Latest Strikes: ईरान के निशाने पर अमेरिका भी

IRGC ने दावा किया कि उसने न सिर्फ इजरायल को, बल्कि इस बार अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाया। कुवैत में अली अल-सलेम एयरबेस। UAE में अल-मिनहाद और अल-धफरा एयरबेस। यानी ईरान का संदेश स्पष्ट है, “हम सिर्फ इजरायल से नहीं लड़ रहे, अमेरिका जहां भी है, वो भी निशाने पर है।”

ईरान का दावा

ईरान ने दावा किया है कि 200 से ज्यादा लोग मारे गए या घायल हुए। अकेले दिमोना में दर्जनों की मौत हुई। वहीं, इजरायल का कहना है कि बस करीब 50 लोग ही घायल हुए है। लेकिन इजरायल के अपने अखबार येदिओथ अहरोनोथ ने जो लिखा वो सरकारी बयान से कहीं ज्यादा गंभीर है, “यह 28 फरवरी के बाद इजरायल के नागरिकों के लिए सबसे मुश्किल रात थी।”

दिमोना में मिसाइल गिरने के बाद घायलों को ले जाने के लिए कई एंबुलेंस और कई सैन्य हेलिकॉप्टर भेजे गए। सिर्फ 50 घायलों के लिए इतने हेलिकॉप्टर भेजना ही सवाल का जवाब देता है कि नुकसान ज्यादा था। IRGC ने यह भी कहा कि इजरायल ने पत्रकारों और लोगों पर दबाव डाल रखा है, ताकि असली नुकसान की खबर बाहर न आए।

दो मोर्चों पर लड़ रहा इजरायल

इजरायल की मुसीबत सिर्फ यहीं पर ख़त्म नहीं होती। उत्तर में लेबनान का हिजबुल्लाह भी एक्टिव है। IRGC ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हिजबुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी और मध्य हिस्सों पर भारी दबाव बनाए रखा है। यानी इजरायल एक साथ दो मोर्चों पर लड़ रहा है, दक्षिण से ईरान की मिसाइलें और उत्तर से हिजबुल्लाह के हमले।

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज खोलो वरना तबाह कर देंगे…’, ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, तेहरान ने दिया करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।