10 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी… बेटे के जन्म के 5 घंटे बाद पिता की मौत, 4 गाड़ियों ने कुचला

Kanpur Father Dies After Baby Birth

Kanpur Father Dies After Baby Birth: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कपल को शादी के 10 साल बाद बेटा पैदा हुआ था। परिवार में लंबे समय के बाद किलकारियों गूंजी थी। सभी लोग बहुत खुश थे, लेकिन पांच घंटे बाद ही एक सड़क ने बच्चे से पिता का साया छीन लिया। सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गई। हालात ये बन गए कि बच्चे को जन्म देने वाली महिला को इस खबर की जानकारी नहीं दी गई, क्योंकि वह ICU में एडमिट है।

Kanpur Father Dies After Baby Birth: क्या है पूरा मामला?

चौबेपुर के चंद्रिका गांव निवासी शिवनंदन सिंह और उनकी पत्नी जूली के लिए यह दिन किसी सपना के सच होने जैसा था। दंपत्ति के जीवन में कई बार उम्मीद जागी, कई बार टूटी लेकिन इस बार किस्मत ने 10 साल बाद उनकी झोली भर दी थी। बेटे के जन्म को लेकर घर में ख़ुशी का माहौल था। आंखों में खुशी के आंसू लिए शिवनंदन दौड़-दौड़कर हर छोटी बड़ी जरूरत का ध्यान रख रहे थे।

उन्होंने बेटे होने की बधाई तुरंत गांव में सबको फोन करके दी थी। घर पर मिठाइयां बांटी गईं। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन कुछ ही घंटे में शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस गोद में उन्होंने बेटे को उठाने का सालों से सपना देखा था, वह पूरा नहीं हो सका।

Kanpur Father Accident: नवजात के पिता की सड़क हादसे में मौत

Kanpur Father Accident
Kanpur Father Accident (Source:Social Media)

घर में 10 साल बाद बेटा होने से परिवार बहुत खुश था। शाम को शिवनंदन खाना लेने गांव गए थे, जबकि अस्पताल में उनकी सास देखभाल कर रही थीं। परिजनों ने बताया कि रात को करीब 9 बजे शिवनंदन बाइक से खाना लेकर अस्पताल आ रहे थे। तब बिठूर मंधना एलिवेटेड हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अपनी बाइक से सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे 4 वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

UP News Today: घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

बिठूर थाने के थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस तेजी से आरोपी वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: भवानीपुर में सुरजीत रॉय को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने पर टीएमसी ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।