जल्द कराएं e-KYC, वरना अटक जाएगी PM किसान निधि की 22वीं किस्त, जानिए क्या है तरीका

PM Kisan Yojana 22th Installment

PM Kisan Yojana 22th Installment : प्रधानमंत्री किसान निधि योजना ऐसी योजना है जिससे करोड़ों देश के किसान जुड़े हैं। जो हर 4 महीने में 2-2 हजार के रूप में साल भर में 6 हजार रुपए सरकार से सहायता के रूप में लेते हैं। बता दें जब से यह योजना शुरू हुई है, देशभर के किसानों के खातों में 21 बार किस्त ट्रांसफर हो चुकी हैं। और अब किसानअपनी 22 वीं किस्त के इंतजार में है। अमूमन यह किस्त फरवरी के अंतिम हफ्ते में आती रही है लेकिन अभी तक किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अब यह किस्त कब तक आ सकती है हम यहां बताएंगे।

PM Kisan Yojana 22th Installment : क्या है किसान निधि योजना

PM Kisan Yojana 22th Installment
PM Kisan Yojana 22th Installment (source : social media)

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि हर बार तीन बराबर हिस्सों में यानी हर 4 महीने पर 2,000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। ऐसे में अब सवाल ये है कि 22वीं किस्त कब आ सकती है? आइए जानते हैं-

PM Kisan Yojana : कब तक आ सकती है 22वीं किस्त ?

PM Kisan Yojana 22th Installment
PM Kisan Yojana 22th Installment (source : social media)

पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस बार भी यह अपने 4 महीने के अंतराल के बाद आएगी।
बता दें 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है, लेकिन फिलहाल अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि जल्द ही किस्त की तारीख का एलान होने जा रहा है और मार्च के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है।
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार सूचना जल्द जारी हो सकती है।

Kisan Samman Nidhi : किन किसानों को मिलेगा लाभ?

PM Kisan Yojana 22th Installment
PM Kisan Yojana 22th Installment (source : social media)
  • आपको बता दें इस स्कीम का फायदा सिर्फ किसानों को मिलता है जो छोटे और सीमांत किसान परिवार हैं।
  • इसमें क्राइटीरिया है कि उनके पास खेती लायक जमीन होनी चाहिए।
  • लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं, जैसे किसान के नाम पर जमीन का वैध रिकॉर्ड होना चाहिए।
  • साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी होना जरूरी है।
  • यदि आप इस तरह के स्लैब में आते हैं और खेती किसानी से जुड़े हैं तो आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

22nd Installment Date : किसान इस तरह पहले ही देख लें स्टेटस

जिस तरह बैंक में अपने पासबुक से अपने अकाउंट के स्टेटमेंट को आसानी से देखा जा सकता है उसे से भी आसान तरह से किसान अब अपने किसान निधि की किस्त को देख सकते हैं। इसके लिए कहीं के चक्कर भी काटने की जरूरत नहीं।

e-KYC PM Kisan : ऐसे देखें –

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप ओपन करें।
  • इसके बाद ‘Beneficiary Status’ या ‘Know Your Status’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • इधर से अब रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें।
  • अगर नंबर याद नहीं है तो ‘Know Your Registration Number’ से जानकारी लें।
  • इसके बाद कैप्चा भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर भुगतान की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
  • इससे साफ हो जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
  • Why is e-KYC necessary?

हालांकि कुछ मामलों में यह भी देखा जा रहा है कि कुछ गलत तरह से इस स्कीम का फायदा उठाया रहे हैं, ऐसे में सरकार ने स्कीम में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए e-KYC को भी अनिवार्य कर दिया है। अब जिन भी किसानों की केवाईसी पूरी नहीं होगी उनकी किस्त अटक सकती है या पेमेंट रोका जा सकता है।

समय पर KYC कराएं

KYC कराने का प्रोसेस बहुत आसान है, इसके लिए-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद आधार नंबर एंटर करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरीफाई करें।
अगर OTP से प्रोसेस पूरा नहीं होता, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
CSC से बायोमेट्रिक के जरिए भी केवाईसी कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें – खुशखबरी! गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही ₹5000 रूपये, अगर बेटी हुई तो मिलेगा ये लाभ… जानें कैसे करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।