Sitapur CCTV Control Room: क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा बिसवां कस्बे में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। यह कंट्रोल रूम सीतापुर में स्थापित ईगल कंट्रोल रूम की तर्ज पर बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर कंट्रोल रूम का उद्घाटन एक नए आरक्षी से कराया। उन्होंने बताया कि बिसवां कस्बे में कुल 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो नगर के मुख्य चौराहों, महत्वपूर्ण स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थापित किए गए हैं।
CCTV निगरानी से अपराध पर लगेगा लगाम
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कैमरे लगाने में स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में सीतापुर शहर और बिसवां कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि सिधौली और लहरपुर में भी जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
हिस्ट्रीशीटरों को चेतावनी
कार्यक्रम में अधिकारियों और व्यापार मंडल की मौजूदगी
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमन सिंह, प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह, कस्बा इंचार्ज सुधाकर सिंह, उपनिरीक्षक महेश गंगवार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Also Read: समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, एक साल में 3168 जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई






















