Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक बन गया है। कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाने पर अंतिम फैसला लिया गया। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। शुभेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब बात उनकी पढ़ाई की करें तो, जानते हैं शुभेंदु अधिकारी ने कहां पढ़ाई की और उनके पास कितनी डिग्रियां हैं।
शुभेंदु अधिकारी की शिक्षा
शुभेंदु अधिकारी की राजनीति के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और डिग्री भी काफी रोचक रहा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास
पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी है। बंगाल की राजनीति में अक्सर नेताओं की पढ़ाई चर्चा में रहती है। इस संदर्भ में, सुवेंदु की शिक्षा को लेकर लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है: बंगाल के मुख्यमंत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा कहां से प्राप्त की, और उन्होंने किस स्तर तक पढ़ाई की?
Rabindra Bharati University से की पढ़ाई पूरी
सुभेंदु अधिकारी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने 2011 में Rabindra Bharati University से M.A. पूरी की। राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इसे पूरा किया। उनकी शैक्षणिक योग्यता उनके लिए चर्चा का विषय बनी रहती है।
कांग्रेस से शुरू किया सियासी सफर
साल 1995 में शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजनीति में कदम रखा। उसी वर्ष वे पश्चिम बंगाल की कोंटाई नगर पालिका से पार्षद चुने गए। इसके बाद 1998 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और All India Trinamool Congress में शामिल हो गए। उस समय पार्टी नई-नई बनी थी और वे शुरुआती नेताओं में शामिल थे। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। अब वो बीजेपी की तरफ से बंगाल के नए सीएम बनेंगे।
यह भी पढ़ें: BREAKING: पश्चिम बंगाल के नए CM होंगे शुभेंदु अधिकारी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर


Download Android App
Download iOS App




