Upcoming Smartphones April 2026 : भारत में अप्रैल का तीसरा सप्ताह स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में कई नए डिवाइस बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं। Vivo, OPPO, Infinix, Realme और Redmi जैसी कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के साथ यूजर्स को बेहतर बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स देने का दावा कर रही हैं। अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये लॉन्च आपके लिए अच्छे विकल्प लेकर आ सकते हैं।
Vivo T5 Pro: बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस
Vivo का नया स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है।
यह डिवाइस कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। कीमत 30,000 से 36,999 रुपये के बीच रहने की संभावना है। लंबा बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए यह फोन खास हो सकता है।
OPPO F33 Series: सेल्फी और AI फीचर्स पर फोकस
OPPO 15 अप्रैल को अपनी F33 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें F33 और F33 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा।
इसके अलावा AI Groupfie Expert और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही IP69K रेटिंग इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है। यह फोन खासतौर पर सेल्फी और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Infinix Note 60 Pro: गेमिंग और यूनिक डिजाइन का कॉम्बिनेशन
Infinix Note 60 Pro 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा और कंपनी का दावा है कि यह 120FPS गेमिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले और LED डिजाइन दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट और ऑक्सीजन मॉनिटरिंग भी शामिल है। कैमरा सेटअप में 50MP का रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन गेमर्स और डिजाइन पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
Realme Narzo 100 Lite: बजट में दमदार फीचर्स
Realme Narzo 100 Lite 14 अप्रैल को लॉन्च होगा और यह बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी, 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर और बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम दिया गया है। कैमरा बेसिक है लेकिन AI फीचर्स के साथ आता है। यह फोन स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हो सकता है।
Redmi A7 Pro: नए फीचर्स के साथ एंट्री
Redmi A7 Pro 13 अप्रैल को लॉन्च होगा और यह A सीरीज का पहला ‘Pro’ मॉडल होगा। इसमें 6300mAh बैटरी और 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन HyperOS 3 पर काम करेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा।
इसमें HyperIsland फीचर मिलेगा, जो नोटिफिकेशन और अपडेट को बेहतर तरीके से मैनेज करेगा। साथ ही Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे। कैमरा में 32MP का डुअल सेटअप मिलेगा।
क्या आपके लिए सही है ये समय?
इन सभी स्मार्टफोन्स में अलग-अलग यूजर्स के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं कहीं बैटरी पर फोकस है, कहीं कैमरा, तो कहीं गेमिंग और डिजाइन। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल का यह हफ्ता आपके लिए कई अच्छे विकल्प लेकर आ रहा है। आप अपने हिसाब से अपनी प्रायोरिटी को ध्यान में रख कर अपने लिए फोन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Moto Pad 2026 लॉन्च, 11-इंच 2.5K डिस्प्ले और Dolby Audio के साथ बजट टैबलेट























