UPTET 2026 Notification Released: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने 20 मार्च को UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारियां भी घोषित कर दी गई हैं।
UPTET 2026 Notification Released: कब शुरू होंगे आवेदन?
नोटिफिकेशन के अनुसार UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।
UPTET 2026: OTR करना क्यों जरूरी है?
इस बार आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी उम्मीदवारों को पहले अपना बेसिक रजिस्ट्रेशन करना होगा, तभी वे फॉर्म भर पाएंगे। यह प्रक्रिया भविष्य में आवेदन को आसान बनाने के लिए लागू की गई है।
फीस और सुधार की लास्ट डेट
फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं और यदि फॉर्म में कोई गलती हो तो उसी तारीख तक सुधार भी कर सकते हैं।
फीस की बात करें तो:
-
सामान्य और OBC वर्ग: 1000 रुपये
-
SC/ST वर्ग: 500 रुपये
हालांकि फीस बढ़ाकर 1700 रुपये करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी गई।
कब होंगे एग्जाम ?
UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण तारीखें तय की गई हैं:
-
सिटी स्लिप जारी: 22 जून
-
एडमिट कार्ड जारी: 30 जून
सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी मिलेगी।
UPTET में कितने पेपर होते हैं?
UPTET में दो पेपर होते हैं:
-
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए
-
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए
उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर दे सकते हैं।
इस बार शिक्षक भी देंगे परीक्षा
इस बार UPTET में पहले से कार्यरत शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं। इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक महत्वपूर्ण फैसला है। सितंबर 2025 में कोर्ट ने कहा था कि सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी होगा।
हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है, लेकिन कई राज्यों में यह नियम लागू हो चुका है। ऐसे में यूपी के शिक्षकों पर भी परीक्षा देने का दबाव बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: बागपत में कुट्टू का आटा खाने से एडीएम समेत 2 दर्जन लोग बीमार, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती























