जिस Vande Bharat में सवार थे Mohan Bhagwat उसपर हुआ पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, जांच में जुटी GRP

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले कौड़ा गांव के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 22489 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके जाने से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसी ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे, जिससे घटना को और गंभीर माना जा रहा है। पथराव के कारण ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा भी टूट गया। हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

Mohan Bhagwat Train Incident: ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

Vande Bharat Express
Mohan Bhagwat Train Incident (Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से मेरठ जा रही थी और दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान चांदमारी और कौढ़ा स्टेशन के बीच करीब 3:20 बजे एक पत्थर ट्रेन के सी-4 कोच से टकरा गया। पत्थर लगने से खिड़की का शीशा चटक गया। घटना के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी ट्रेन में सवार थे। हालांकि, वे ई-1 कोच में थे। एहतियात के तौर पर सुरक्षा कर्मियों ने उनका कोच बदल दिया।

Stone Pelting Train: लापरवाही या जानबूझकर की गई हरकत?

Vande Bharat Express
Stone Pelting Train (Image- Social Media)

रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन ट्रैक के पास 8 से 13 साल के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। आशंका है कि खेलते समय बच्चों ने गुजरती ट्रेन पर पत्थर फेंका। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ये कोई लापरवाही थी या जानबूझकर की गई हरकत। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चों द्वारा खेलते समय पत्थर लगने की बात सामने आई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hardoi railway News Today: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन पर पत्थर लगने की खबर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। ट्रेन को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया है। पुलिस और रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Assam Visit: अमित शाह का असम दौरा आज, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को करेंगे लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।