भारत और फिलीपीन के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक शुक्रवार को यहां आयोजित हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि फिलीपीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय रक्षा विभाग में रणनीति आकलन और अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए सहायक सचिव पाब्लो एम. लोरेंजो ने किया।
इसमें बताया गया है, ‘‘बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक पहल पर चर्चा की।’’


Download Android App
Download iOS App



