2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच RBI ( रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये के 88% बैंक नोट 31 जुलाई तक बैंकों में वापस आ गए हैं। प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य, जो 31 मार्च तक 3.62 लाख करोड़ रुपये था, 19 मई तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया।
बैंकों के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई तक बैंकों में वापस आए 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.14 लाख करोड़ रुपये है – जो कुल का 88% है। RBI ने कहा कि फिलहाल 2,000 रुपये के 0.42 लाख करोड़ रुपये के बैंक नोट प्रचलन में हैं।
केंद्रीय बैंकों के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस किए गए नोटों में गभग 87% जमा के रूप में और शेष 13% को दूसरे मूल्यवर्ग के नोटों में बदला गया। RBI ने लोगों से आग्रह किया है कि वे 30 सितंबर 2023 की समय सीमा से पहले भीड़ से बचने के लिए अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के बैंक नोटों को जमा कर दें या बदल लें। अब केवल 2 महीने हैं।


Download Android App
Download iOS App



