अमित शाह ने BJP कॉल सेंटर्स के संयोजकों को किया संबोधित, रणनीति को लेकर दिए अहम टिप्स

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशभर के भाजपा कॉल सेंटर्स के संयोजकों को संबोधित किया। उन्होंने कॉल सेंटर के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशभर के भाजपा कॉल सेंटर्स के संयोजकों को संबोधित किया। उन्होंने कॉल सेंटर के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की और मतदाताओं को 2024 में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने के तरीकों पर विचार किया। 
इस तैयारी के अंतर्गत, भाजपा ने देशभर में 225 से अधिक कॉल सेंटर का स्थापना किया है, जो सातों दिन और 24 घंटे काम करेंगे। ये कॉल सेंटर्स भाजपा के 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे, जो आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Desk Team