संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अहम बैठक से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उम्मीद है कि आज की बैठक में कोई समाधान निकलना चाहिए। बैठक में आंदोलन आगे कैसे बढ़ेगा और सरकार बातचीत करेगी तो कैसे बातचीत करनी है इसपर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अधिकारियों और किसानों की कल बात हुई, जिसमें प्रदर्शन से संबंधित मामलों को वापस लेने पर सहमति बनी परन्तु मुआवजे पर सहमति नहीं बनी।
राकेश टिकैत ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) हमारी मांग भारत सरकार से है। बातचीत अभी शुरू हुई है, हम देखेंगे कि यह कैसे चलता है। हम आज कोई रणनीति विकसित नहीं करेंगे, हम केवल चर्चा करेंगे कि आंदोलन कैसे आगे बढ़ता है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की आज सिंघु बॉर्डर पर एक अहम बैठक होगी। इसमें किसान आंदोलन की आगे की आगे की रणनीति तय होगी। किसान नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समिति गठन के वास्ते केंद्र को पांच नाम भेजे जाएं या नहीं-इस पर कोई भी फैसला इस बैठक में किया जाएगा क्योंकि उन्हें सरकार से कोई औपचारिक संदेश नहीं प्राप्त हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



