भारत दौरे पर आई ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिजा ट्रस ने शनिवार को दिल्ली से मुंबई पहुंच कर कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य ब्रिटेन की हिंद प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ मजबूत सुरक्षा और रक्षा संबंध बनाना है। उन्होंने कहां विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व वाले कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मुंबई में प्रमुख बंदरगार की यात्रा ब्रिेटेन के हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर झुकाव को प्रदर्शित करती है।
हमें अपने समुद्री और व्यापार मार्गों की रक्षा करने की जरूरत
लिजा ने कहा कि हमें अपने समुद्री और व्यापार मार्गों की रक्षा करने की जरूरत है और अपने हितों की रक्षा करने के लिए मजबूती से अनुचित प्रथाओं को चुनौती देने में कठोरता लानी चाहिए। उन्होंने कहा यह ‘ग्लोबल ब्रिटेन’ का एक सच्चा प्रतीक है जो भारत जैसे समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारत में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का आगमन ब्रिटेन के हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर झुकाव को प्रदर्शित करता है तथा ब्रिटेन और भारत के बीच घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा साझेदारी तथा गहरे आर्थिक-संबंधों को रेखांकित करती है और दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र को भी सुरक्षित बनाती है।
इस सप्ताह के अंत में मुंबई आएगा एचएमएस क्वीन पोत
एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ ब्रिटेन का शक्तिशाली जहाज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का अग्रणी पोत है जो सप्ताह के अंत में मुंबई की यात्रा पर आएगा। इस जहाज को ब्रिटेन की रक्षा क्षमता का प्रतीक कहा जाता है। इस यात्रा को विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि भारत के साथ ब्रिटेन के बढ़ते रक्षा और समुद्री सहयोग के स्पष्ट संकेत के रूप में वर्णित करता है।


Download Android App
Download iOS App



